The Kapil Sharma Show: शो के पहले एपिसोड में कपिल शर्मा पर लगा इल्जाम, दर्शक संग अर्चना भी हुई हैरान
सबका पसंदीदा कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapli Sharma Show) के नए सीजन (Season) के साथ कपिल शर्मा (Kapil Sharma) वापसी कर रहे है। जितना कपिल शर्मा इस शो के लिए एक्साइटेड दिखाई दे रहे है, उतना ही उनके फैंस उनकी वापसी को लेकर खुश है। आपको बता दें, शो के पहले एपिसोड (Episode) में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) अपनी फिल्म कठपुतली (Cuttputlli) के प्रमोशन के लिए आए थे।
कपिल शर्मा इस दौरान दोनों से खूब बातें करते है। शो का नया प्रोमो (Promo) सामने आया है, जिसमे अक्षय कुमार कपिल पर आरोप लगाते नजर आ रहे है। जिसे सुन अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh) और वहां मौजूद दर्शक हैरान हो जाते है। प्रोमो में कपिल रकुल प्रीत सिंह से बात करते हुए कहते है, 'रकुल आप बहुत अच्छी-अच्छी फिल्में कर रही हैं और बहुत सारी फिल्में कर रही हैं।'
जिस पर अक्षय कुमार कहते है कि 'नजर लगाएगा ये आदमी।' अक्षय कुमार आगे कहते है कि 'अरे ये आदमी इतनी नजर लगाता है न, अब देखो मेरी फिल्मों में, मेरे पैसों पर नजर लगा दी अब देखो फिल्में नहीं चल रही कोई।' इंस्टाग्राम (Instagram) पर वीडियो (Video) शेयर कर कैप्शन में लिखा, 'द कपिल शर्मा शो में कप्पू पर लगेगा इल्जाम और आपको आएगा मजा। होगी बहुत सारी मस्ती अक्षय कुमार के साथ।'
हेमलता बिष्ट
Sandhya Halchal News